{"_id":"5ca79891bdec221401278763","slug":"another-businessman-murdered-in-pratapgarh-accused-escaped-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में एक और व्यापारी की हत्या , आरोपी घर से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में एक और व्यापारी की हत्या , आरोपी घर से फरार
Sat, 06 Apr 2019 12:04 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
रजत। फाइल फोटो
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ में एक और व्यापारी की शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेठवारा-डेरवा मार्ग पर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हत्यारोपी भाग निकला। गोली से घायल व्यापारी को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी रजत केसरवानी (22) पुत्र संतोष केसरवानी ने बाजार में ही मेडिकल स्टोर खोल रखा है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर वह पैदल ही जेठवारा की ओर जा रहा था। पहलवान वीर बाबा धाम के करीब रामबक्श का पुरवा बिकरा के पास पीछे से एक बाइक सवार आया। दोनों बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे थे। अचानक बाइक सवार हत्यारोपी ने तमंचा निकालकर रजत के सिर पर सटाकर गोली मार दी।
गोली रजत के सिर में जा घुसी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर दौड़े, मगर हत्यारोपी बाइक लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से रजत को गंभीर हालत में प्रयागराज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। एसओ जेठवारा सियाराम वर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले रजत का बाजार के ही एक व्यक्ति से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। परिवार के लोग भी उन पर ही संदेह जता रहे हैं। संदिग्ध आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
चार माह पहले रजत की हुई थी शादी
चार माह पहले रजत की शादी हुई थी। अभी दुल्हन के हाथ में लगी मेंहदी का रंग भी पूरी तरह छूटा नहीं था। आज उसके माथे का ङ्क्षसदूर मिट गया। व्यापारी के हत्या की खबर मिलते ही बाजार के लोग आक्रोशित हो उठे। परिजन बाजार के ही बाइक एजेंसी संचालक पर हत्या का आरोप लगाते रहे। वह घर छोडक़र फरार है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी रजत केसरवानी की शादी जनवरी में हुई थी। शादी के बाद नवदंपति सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे। दोनों ने बेहतर जिंदगी जीने का सपना भी देख रखा था। जिसे किसी की नजर लग गई। शुक्रवार की रात रजत की गोली मारकर हत्या की खबर मिलते ही परिजनों के चीख निकल पड़ी। पत्नी के कानों तक बात पहुंची तो वह बेसुध होकर गिर पड़ी। घटना से बाजार के लोग भी आक्रोशित हो उठे।
बड़ी संख्या में लोग मृतक व्यापारी के घर जमा हो गए। परिवार के लोग बाजार में ही बाइक एजेंसी संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। रजत व बाइक एजेंसी संचालक के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। एजेंसी संचालक ने रजत को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसका आडियो भी वायरल हुआ था।
आरोपी बाइक एजेंसी संचालक ने शेखपुर चौरास निवासी मुन्ना मिश्रा को छिनैती का आरोप लगाकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मुन्ना की पत्नी की तहरीर पर बाइक एजेंसी संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। खबर भेजे जाने तक पुलिस को तहरीर नही दी गई थी।