{"_id":"685847b41a32f785c006cdf0","slug":"an-old-man-died-after-being-hit-by-a-train-police-embroiled-in-border-dispute-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-142143-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
विज्ञापन
अयोध्या- प्रयागराज रेलवे लाइन पर शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। तीन घंटे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा और तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि लंबी पंचायत के बाद मानधाता पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। मानधाता के बबुरहा निवासी 70 वर्षीय रामलखन शनिवार को गांव के करीब ही रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ने पर परिजनों को खबर मिली। वे भागकर पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने पर मानधाता, देल्हूपुर व कोतवाली देहात की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
ग्रामीणों के अनुसार तीनों थानेदार मौके पर पहुंचे। सभी रेलवे लाइन पर पड़े शव को अपने थाना क्षेत्र से बाहर बताते रहे। इसे लेकर करीब एक बजे तक माथापच्ची चलती रही।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी मिलने पर प्रयागराज से जीआरपी पहुंची। मामला अफसरों तक पहुंचा। जिसके बाद मानधाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हैरत की बात यह रही कि घटनास्थल पर पहुंचे पीडब्ल्यूआई ट्रैक पर पड़े शव को हटाना बेहतर नहीं समझा।
गनीमत की बात यह रही कि इस दौरान एक भी ट्रेन नहीं गुजरीं। सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने बताया कि ऐसी सूरत में सीमा विवाद में उलझने के बजाय थानेदारों को निस्तारण का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।