फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ambulance collided with a tree near Phulvariya, driver and EMT injured

Pratapgarh News: फुलवरिया के पास पेड़ से टकराई एंबुलेंस, चालक-ईएमटी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ambulance collided with a tree near Phulvariya, driver and EMT injured
कटरामेदनीगंज-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर स्थित फुलवरिया गांव के पास आधी रात एक पेड़ से एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में चालक और ईएमटी को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे अन्य साथियों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों को अब लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

लालगंज के खंडवा निवासी रामराज की 40 वर्षीय पत्नी किरन सोमवार रात बीमार हो गई। ब्लड प्रेशर बढ़ गया। परिजन लालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस की मांग की। मांग करने के दस मिनट के अंदर रायबरेली के सलवन निवासी चालक प्रशांत तिवारी और बहराइच निवासी 26 वर्षीय ईएमटी हैप्पी गुप्ता 108 एंबुलेंस लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए चल पड़े। जैसे ही कोतवाली देहात के फुलवरिया गांव के पास पहुंचे कि चालक और ईएमटी को नींद आ गई। एंबुलेंस पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में चालक और ईएमटी और एंबुलेंस में सवार महिला मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर अन्य एंबुलेंसकर्मी पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से चालक और ईएमटी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन रात चलानी पड़ रही एंबुलेंस
108 और 102 एंबुलेंस के कुछ ईएमटी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि 24 से 36 घंटे गाड़ी पर सेवा देनी पड़ रही है। इसलिए लगातार हादसे पर हादसे हो रहे हैं। ईएमई से लेकर पीएम और आरएम तक जानते हुए अनजान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed