फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Allies got a tingle in the name of the department: Pramod

सहयोगी दलों को विभाग के नाम पर मिला झुनझुना : प्रमोद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Allies got a tingle in the name of the department: Pramod
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने सहयोगी दलों को विभाग के नाम पर झुनझुना दिया है। सहयोगी दलों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी के साथ बदले की भावना के काम किया जा रहा है। पहले यूपी के चार कैबिनेट मंत्री थे, अब इनकी संख्या घटकर सिर्फ एक रह गई है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा मंत्रिमंडल बना है, जिसमें एक बड़े अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व शून्य है।
विज्ञापन



प्रमोद तिवारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर में एक साल से ज्यादा जारी हिंसा को लेकर चिंता जताना मोदी सरकार के लिए बड़ा प्रश्न चिह्न है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर की यात्रा करनी चाहिए और वहां उत्पन्न हिंसा को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के अति संवेदनशील और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गंभीर हिंसक संकट की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed