फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ruckus at infant death

एसएनसीयू में नवजात की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Sun, 13 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में एक नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घरवाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में सीएमएस के समझाने पर शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी पिंकी तिवारी पत्नी पिंटू तिवारी  ने शनिवार को बस स्टैंड स्थित राजगंगा नर्सिंगहोम में एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने तत्काल उसे जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एसएनसीयू पहुंचे। यहां चिकित्सक भर्ती करके इलाज करना शुरू कर दिए। रविवार को नवजात की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। खबर मिलते ही महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस संतोष त्रिपाठी पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। प्रभारी सीएमएस ने बताया कि नवजात की हालत बेहद खराब थी। इस लिए उसे एसएनसीयू में रखा गया था।ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed