फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Aishwarya won debate contest

वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऐश्वर्य ने मारी बाजी

Wed, 24 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya won debate contest
पीबीपीजी कालेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगता का दीप जलाकर उद्घाटन करते मुख्य - फोटो : PRATAPGARH
वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऐश्वर्य ने मारी बाजी
विज्ञापन

ज्योति और आशुतोष ने दूसरे और तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा
दीपाली और सर्वेश सिंह को सांत्वना पुरस्कार
मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता में 12 कालेजों के 23 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में आयोजित मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता में जिले के 12 शिक्षण संस्थानों के 23 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सोशल मीडिया पर देशहित में प्रतिबंध जरूरी विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क रखे। प्रतियोगिता में ऐश्वर्य पांडेय को प्रथम, ज्योति सिंह को द्वितीय, आशुतोष शुक्ल को तृतीय स्थान मिला। दीपाली विश्वास और सर्वेश सिंह ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया है। वाद-प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह रहा। उन्होंने शानदार ढंग से अपने तर्क रखे।
पीबीपीजी कालेज के हिंदी विभाग के सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मो. इब्राहिम और कालेज के प्राचार्य डा. बृजभानु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मो. इब्राहिम ने छात्र- छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में कभी भी समस्याओं से घबराना नहीं चाहिए। यह जीवन के अंग है, इसलिए इनसे मुकाबला करके ही आप आगे बढ़ सकते हैं। कालेज के प्राचार्य डा. बृजभानु सिंह ने कहा कि आप की क्षमता को परखने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से आगे बढने का मौका मिलता है। इसके बाद प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया पर देशहित में प्रतिबंध जरूरी विषय पर पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में एमडीपीजी कालेज के डा. पीयूषकांत शर्मा, पीबीपीजी कालेज के राजनीति विभाग के विभागध्यक्ष डा. ब्रह्मानंद प्रताप सिंह और कुंडा स्थित बजरंग बहादुर डिग्री कालेज के प्रो. डा. सुरेश सिंह ने छात्र- छात्राओं के तर्कों का मूल्यांकन किया। विजेताओं को अमर उजाला कार्यालय में आयेाजित एक विशेष समारोह में शीघ्र ही नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अमर उजाला के यूनिट हेड मृत्युंजय सिंह ने निर्णायकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार ज्ञापित किया। प्रतियोगिता का संचालन अनिल सिद्धार्थ ने किया। इस मौके पर डा. अजीत सिंह, डा. उपेंद्र सिंह, डा. समित सिंह, डा. दीपिका कुशवाहा, सहदेव सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
ऐश्वर्य पांडेय, दीपक मिश्र (एमडीपीजी), रक्षा तिवारी, निशा शर्मा (पीबीपीजी), एकता रजक, देशराज (शांति अमर सिंह कालेज), सर्वेष सिंह, आदित्य सिंह(बद्रीनारायण डिग्री कालेज) सुधा साहू, शुभम पांडेय (स्वामी करपात्री रानीगंज), कासिफ जावेद खान, ज्योति सिंह (जयमंगल प्रशिक्षण संस्थान), प्रियांशु, अंजली सिंह (राज नारायण डिग्री कालेज भदोही), आशुतोष शुक्ला, सोनू सरोज (ओम बूढेश्वर नाथ महाविद्यालय), योगेश तिवारी, शालिनी त्रिपाठी (आचार्य सदाशिव शिक्षण संस्थान) दीपाली विश्वास, नाजमीन बानो (साकेत पीजी कालेज), शिवेश त्रिपाठी, बेबी मिश्रा (पं.सुखराजी, रघुनाथी चिलबिला), दिग्विजय सिंह (जयराज कुंवरि पारसपाल डिग्री कालेज लीलापुर)।

पीबीपीजी कालेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगता के प्रतिभागी और निर्णायक मंडल क

पीबीपीजी कालेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगता के प्रतिभागी और निर्णायक मंडल क- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed