फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   agriculture news3

जिले में अरहर के बीज का अकाल

Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिले में अरहर के  बीज का अकाल पड़ा है। कृषि विभाग में जहां इस वर्ष एक तोला बीज नहीं मिला है, वहीं प्राइवेट दुकानों पर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इसलिए अरहर की बुवाई इस वर्ष प्रभावित हो सकती है। इसका सीधा असर दलहनी फसल अरहर के उत्पादन पर पड़ेगा। जिले में खरीफ की प्रमुख फसलों में अरहर की खेती बहुतायत मात्रा में होती है। असिंचित इलाकों में अधिकाधिक होेने वाली अरहर की खेती इस वर्ष प्रभावित हो सकती है। कृषि विभाग ने लगभग दस जिलों से अरहर की डिमांड की मगर कहीं भी एक दाना नहीं मिला। कृषि विभाग में अरहर का बीज नहीं मिलने से प्राइवेट दुकानदारों ने फैजाबाद और इलाहाबाद से संपर्क साधा, मगर हर जगह निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन


जो दुकानदार पहले चरण में अरहर का बीज खरीदकर रख लिए थे। वह ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। हालांकि दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे बीज की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारों की मानें तो अरहर की बीज नकली भी बिक रहा है। बीज का जमाव तो हो रहा है, मगर फल देने के समय यह धोखा दे सकते हैं। मामले में उपकृषि निदेशक का प्रभार देख रहे जिला कृषि अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि अरहर के बीज के लिए कई जिलों में संपर्क स्थापित किया गया, मगर सफलता नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि सिर्फ प्रतापगढ़ जिले में ही बीज का संकट नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में अरहर के बीज को लेकर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed