{"_id":"6af9ee6c1690790cd509d23f","slug":"after-six-years-the-vending-zone-will-come-to-life-and-shops-will-be-set-up-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-182390-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छह साल बाद गुलजार होगा वेंडिंग जोन, सजेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छह साल बाद गुलजार होगा वेंडिंग जोन, सजेंगी दुकानें
विज्ञापन
नगरपालिका के सगरा मुर्गी फार्म रोड पर बदहाल वेंडिंग जोन। संवाद
शहर में छह साल पहले तीन जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए गए थे लेकिन वह दुकानें संचालित नहीं हो सकी थीं। बिजली, पानी, लाइट समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। नगर पालिका की ओर से वेंडिंग जोन को फिर से आबाद करने की कोशिश की जा रही है। यहां दुकानों को सजाने की तैयारी है। मूलभूत सुविधाओं पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इससे सड़कों के किनारे मनमाने तरीके से लगाई गई दुकानों को व्यवस्थित किया जा सकेगा। अतिक्रमण हटने से जाम से राहत मिलेगी। वेंडिंग जोन को जल्द ही सुव्यवस्थित किया जाएगा। जनवरी से वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
शहर में सड़कों के किनारे सजी दुकानों के अतिक्रमण से आए दिन जाम की समस्या रहती है। इससे निजात के लिए नगरपालिका की ओर से करीब छह साल पहले मीराभवन के पास सगरा, आंबेडकर चौराहे के ट्रांजिट हॉस्टल के पास व केपी कॉलेज के पास वेंडिंग जोन बनाए गए थे।
विज्ञापन
इन पर दुकानों को व्यवस्थित किया जाना था। जमीन को व्यवस्थित कर दिया गया था लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं थी। इससे वेंडिंग जोन वीरान पड़ा था। अब फिर से इसे जगमग करने की तैयारी है। वेंडिंग जोन को विकसित करने के बाद रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों को यहां शिफ्ट करने की तैयारी है।
शहर में फुटपाथ पर सजती हैं 100 अधिक दुकानें
आंबेडकर चौराहे, गायघाट रोड, राजा पाल टंकी से पहले तक फुटपाथ पर सब्जी और फल की दुकानें सजती हैं। इसके अलावा बस अड्डे से लेकर मीराभवन तक भी जगह-जगह दुकानें लगती हैं। शहर में करीब 100 से ज्यादा दुकानें सजती हैं।
150 दुकानों के आवंटन की तैयारी
शहर की छोटी-बड़ी 150 दुकानों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके पहले नगर पालिका की टीम चिह्नित जोन में दुकानों को आवंटन करेगी। दुकान के लिए दुकानदारों को कितनी धनराशि देनी पड़ेगी, यह निश्चित नहीं हुआ है।
जनवरी में होगी दुकानों की शिफ्टिंग
वेंडिंग जोन में दुकानों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया जनवरी से होगी। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जाता है। उन्हें सचेत किया जाता है।
वर्जन
वेंडिंग जोन को व्यवस्थित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके बाद दुकानदारों को इन स्थानों पर सुविधानुसार व्यवस्थित किया जाएगा।
- राकेश कुमार, ईओ नगरपालिका