फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After inhaling intoxicants, the student was taken away on a bike, left behind in the car and ran away

Pratapgarh News: नशीली दवा सुंघाकर छात्रा को बाइक सवार भगा ले गया, कुंडा में छोड़कर भागा

Sat, 04 Nov 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 04 Nov 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
After inhaling intoxicants, the student was taken away on a bike, left behind in the car and ran away
कुंडा कोतवाली में परिजनों के साथ अपहृत छात्रा। संवाद
प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के मोहरिया स्थित कॉलेज के गेट के करीब से शुक्रवार की सुबह बाइक सवार एक छात्रा को नशीली दवा सुंघाकर भगा ले गया। हालांकि होश में आने पर छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी उसे होलागढ़ से करीब 38 किलोमीटर दूर कुंडा बाईपास के पास छोड़कर भाग निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

होलागढ़ क्षेत्र की 12 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को सुबह अपने भाई के साथ विपिन चंद्रा पब्लिक स्कूल मोहरिया के लिए निकली थी। भाई ने उसे स्कूल गेट के थोड़ा पहले ही उतार दिया और अपने काम पर चला गया।
विज्ञापन

छात्रा के अनुसार कॉलेज गेट के करीब पहुंची तो एक बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठे युवक ने उसे बुलाया। आरोप है कि छात्रा के करीब पहुंचते ही बाइक सवार ने उसे नशीली दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। वह उसे लेकर भाग निकला। उसे होश आया तो वह होलागढ़ से करीब 38 किलोमीटर दूर कुंडा बाईपास पर पहुंच चुकी थी। वह मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। खुद को फंसता देकर आरोपी बाइक सवार उसे छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की फिर उसे कोतवाली ले गई। उसकी आपबीती सुन हर कोई हैरत में पड़ गया। कुछ देर बाद उसके भाई कोतवाली पहुंचे। लिखापढ़ी के बाद छात्रा को अपने साथ ले गए।

कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी भी कार्रवाई से मना किया है। पुलिस के साथ लोग सवाल करते रहे कि कि बेहोशी की हालत में छात्रा बाइक पर 38 किलोमीटर तक कैसे बैठी रह सकती है। क्या उसे जबरन ले जाने वाले के साथ कुछ और लोग थे। इस बारे में लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed