{"_id":"6840425743b6fb7c3201c72a","slug":"after-her-lover-got-married-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-the-body-was-found-hanging-from-a-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : प्रेमी की शादी हो जाने पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, बगीचे में पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : प्रेमी की शादी हो जाने पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, बगीचे में पेड़ से लटकता मिला शव
Wed, 04 Jun 2025 06:25 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:25 PM IST
सार
थाना कंधई क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 21 वर्षीय एक दलित युवती फांसी लगाकर जान दे दी। कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग गांव के एक सवर्ण युवक से चल रहा था। इसी बीच लड़के की शादी स्वजातीय समाज की लड़की से हो गई।
विज्ञापन
युवती का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
थाना कंधई क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 21 वर्षीय एक दलित युवती फांसी लगाकर जान दे दी। कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग गांव के एक सवर्ण युवक से चल रहा था। इसी बीच लड़के की शादी स्वजातीय समाज की लड़की से हो गई। इसके बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी फिलहाल जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन
कई सालों से दलित युवती और सवर्ण युवक का प्रेम प्रपंच चल रहा था। अप्रैल माह में लड़के की शादी स्वजातीय समाज की लड़की से हो गई। इसका विरोध दलित युवती और उसके परिवार ने किया और दबाव बनाकर शादी रोकने की कोशिश की। बावजूद इसके युवक की शादी हो गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने शादी के बाद प्रेमी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बावजूद प्रेमिका तनाव में रहने लगी। बुधवार को उसने बगीचे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन