{"_id":"66d61912a6e6bc72d40dc434","slug":"after-a-dispute-mother-in-law-and-daughter-in-law-consumed-poison-daughter-in-law-dies-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-123802-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विवाद के बाद सास और बहू ने खाया जहरीला पदार्थ, बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विवाद के बाद सास और बहू ने खाया जहरीला पदार्थ, बहू की मौत
विज्ञापन
कुंडा। विवाद के बाद सास और बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की हालत खराब हो गई। इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के कोटिला अख्तियारी कबीरपुर सरैया गांव निवासी 60 वर्षीय गायत्री देवी की रविवार की शाम किसी बात को लेकर बहू 28 वर्षीय सन्नों देवी से कहासुनी होने लगी। इससे नाराज होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन गायत्री देवी को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। जबकि बहू सन्नो देवी को मायके पक्ष के लोग सीधे प्रयागराज लेकर चले गए थे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही बच्चों समेत परिजनों में कोहराम मच गया।। मृतका के भाई नीरज पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर पति प्रवीन पांडेय पर जहर खिलाकर बहन मार डालने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।