{"_id":"698f657ad0812dc84b0e65f6","slug":"advocates-staged-a-protest-demanding-their-demands-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-159579-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, जताया विरोध
विज्ञापन
अधिवक्ता पर फायरिंग और रानीगंज तहसील के एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष आशीष तिवारी और रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में एसडीएम कोर्ट के सामने एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं का हुजूम निर्वाचन पटल के सामने पहुंच गया। वकीलों का हंगामा सुन एसडीएम शैलेंद्र वर्मा पहुंचे और आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाया।
ज्ञापन में तहसील के अधिवक्ता आलोक शुक्ला पर फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
वहीं, ज्ञापन में डीएम से रानीगंज में एसडीएम को लेकर धरना दे रहे साथियों का समर्थन करते हुए वहां के एसडीएम के तबादले की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, संतोष पांडेय, विपिन शुक्ल, प्रवीण यादव, दिनेश सिंह, सिंटू मिश्र, सूर्यकांत निराला, विनोद मिश्र, आलोक शुक्ला, तपन पाण्डेय, शैलेंद्र शुक्ला, पारसनाथ सरोज आदि मौजूद रहे।