फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Advocates furious over SDM's abuses, made hostage in jeep

एसडीएम के अपशब्द कहने पर भडक़े अधिवक्ता, जीप में बनाया बंधक

Fri, 08 Nov 2019 06:09 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
Advocates furious over SDM's abuses, made hostage in jeep
गुस्से में वकील - फोटो : अमर उजाला
तहसील में आयोजित बैठक में एक अधिवक्ता से नोकझोंक के बाद एसडीएम के जाहिल व गंवार कहने पर वकील भड़क गए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सरकारी जीप में बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया। दो घंटे तक एसडीएम सरकारी जीप में शीशा बंद किए बैठे रहे। जीप को चारों ओर से घेरकर अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। दो घंटे बाद डीएम से फोन पर हुई बातचीत के बाद वकील शांत हुए।
विज्ञापन



लालगंज तहसील में गुरुवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम विनीत उपाध्याय व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं के बीच बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान किसी मामले में एसडीएम की एक अधिवक्ता नोकझोंक हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बातचीत के दौरान एसडीएम आपा खो बैठे और आवेश में आकर अधिवक्ताओं को जाहिल व गंवार कह दिया।
विज्ञापन



यह सुनते ही अधिवक्ता भडक़ गए और एसडीएम के टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। हंगामा देख दोपहर साढ़े बारह बजे एसडीएम विनीत उपाध्याय सरकारी जीप में बैठ कर जाने लगे तो अधिवक्ताओं के हुजूम ने वाहन को चारों ओर से घेर लिया। चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया तो अधिवक्ता एसडीएम की जीप के सामने लेट गए। जीप के अंदर बैठे अधिवक्ता एसडीएम की ओर बढ़े तो उन्होने जीप का शीशा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधिवक्ता एसडीएम के खिलाफ नारेबाज करते हुए उनके वाहन को घेरे रहे। उनके वाहन के सामने कुर्सी व मेज रख दिया। करीब दो घंटे तक अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सरकारी जीप में बंधक बनाकर नारेबाजी व हंगामा जारी रखा। इसके बाद संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र ने जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को फोनकर मामले की जानकारी दी।

जिसके बाद डीएम ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। डीएम से आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ता एसडीएम के वाहन के सामने से हटे। तब जाकर वह तहसील परिसर से बाहर जा सके। हंगामं व नारेबाजी के बीच दो घंटे तक एसडीएम सरकारी जीप से बाहर नहीं निकल सके।

इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेश सरोज, महामंत्री आशीष तिवारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, राव वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अनिल तिवारी, अजय शुक्ला, रामलगन यादव, संजय सिंह, दिनेश सिंह, कालिका पांडेय आदि मौजूद रहे।
फोटो खींचने पर बिफरे अधिवक्ता

तहसील परिसर में एसडीएम विनीत उपाध्याय सरकारी जीप के अंदर से ही हंगामा कर रहे अधिवक्ताओं की फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बनाने लगे। यह देख वकीलों का आक्रोश बढ़ गया। कई बार अधिवक्ताओं का हुजूम एसडीएम की जीप की ओर बढ़ा, लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें समझाकर शांत कराया।


हंगामे के दौरान मूकदर्शक बनी रही पुलिस
अधिवक्ताओं के हंगामे के बाद एसडीएम ने लालगंज पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने एसडीएम को वाहन समेत परिसर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ताओं की नाराजगी देख वह बैकफु ट पर आ गई। इसके बाद दो घंटे तक हंगामा चलता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। एसडीएम ने गाड़ी के अंदर से पुलिस को कुछ निर्देश भी दिया, लेकिन शोरशराबे में कुछ भी सुनाई नहीं दिया।
अधिवक्ताओं के आरोप सही नहीं हैं। मैने उनको अपशब्द नहीं कहे। घटनाक्रम से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विनीत उपाध्याय, एसडीएम, लालगंज।

लालगंज तहसील में एसडीएम व अधिवक्ताओं में विवाद के दौरान जुटी भीड़।

लालगंज तहसील में एसडीएम व अधिवक्ताओं में विवाद के दौरान जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed