फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Adverse entry to the PD in the housing fraud

आवास फर्जीवाड़े में पीडी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 31 Oct 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 31 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to the PD in the housing fraud
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
 बाबागंज विकास खंड की लरु ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर पीडी पर गाज गिरी है। डीएम शंभु कुमार ने फर्जीवाड़े के लिए पीडी को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीएम ने तत्कालीन बीडीओ और लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।


बाबागंज विकास खंड की लरु ग्राम पंचायत में व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा उजागर होने पर जिला प्रशासन जहां हतप्रभ है, वहीं डीएम ने कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के निलंबन के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद परियोजना अधिकारी दयाराम यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन


डीएम ने तत्कालीन बीडीओ ओमनिरंकार मिश्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास को पत्र लिखा है, तो लेखाकार ओंकारनाथ सिंह पर कार्रवाई के  लिए निदेशक को पत्र लिखा गया है। डीएम ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी नरेश कुमार यादव और सुशील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अनिरुद्ध प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान गयादीन, जेई जगदीश प्रसाद शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूरे मामले के पर्यवेक्षण में पीडी को दोषी मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed