{"_id":"6238b359314bf623cc0d06de","slug":"adrm-arrived-to-investigate-the-rape-of-a-female-passenger-may-fall-on-the-railway-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : महिला यात्री से दुष्कर्म की जांच करने पहुंचे एडीआरएम, रेलवे पुलिस पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : महिला यात्री से दुष्कर्म की जांच करने पहुंचे एडीआरएम, रेलवे पुलिस पर गिर सकती है गाज
Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
सार
शनिवार भोर में रेलवे स्टेशन परिसर के सुलभ शौचालय में महिला यात्री के साथ दुष्कर्म की वारदात से महकमे में हड़कंप मचा रहा। प्रकरण को रेल विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा था। जीआरपी सिविल पुलिस का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रही थी।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में शौचालय की जांच करने पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय में महिला यात्री के साथ दुष्कर्म से मचे हड़कंप के बीच सोमवार को प्रकरण की जांच करने के लिए एडीआरएम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचे। अधिकारियों के साथ घटनास्थल देखने के बाद बीच का रास्ता बंद कराने का निर्देश दिया। रात में गश्त करने वाली रेलवे पुलिस के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन
शनिवार भोर में रेलवे स्टेशन परिसर के सुलभ शौचालय में महिला यात्री के साथ दुष्कर्म की वारदात से महकमे में हड़कंप मचा रहा। प्रकरण को रेल विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा था। जीआरपी सिविल पुलिस का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रही थी। मामला तूल पकड़ने के बाद विभाग ने उच्चस्तरीय जांच बैठा दी।
विज्ञापन
मामले की जांच करने के लिए सोमवार को एडीआरएम प्रशासन वीएस यादव जंक्शन पहुंचे। वह अधिकारियों के साथ स्टेशन अधीक्षक, एसओ जीआरपी समेत दूसरे कर्मचारियों पूछताछ करते रहे। मुसाफिरखाना जाकर निरीक्षण किया। जहां पीड़िता पहले से ही बैठी हुई थी। सुलभ शौचालय पहुंचकर घटनास्थल देखा।
विज्ञापन
स्टैंड के करीब बने मूत्रालय व पार्क के बीच खाली रास्ते से महिला के शौचालय तक आने की बात सामने आने पर रास्ते को बंद कराने का निर्देश दिया। वाहन स्टैंड के कर्मचारी और शौचालय के ठेकेदार की बाबत भी जानकारी ली। उनके साथ आरपीएफ कमांडेंट अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी भी कर्मचारियों से लगातार जानकारी जुटाते रहे। निरीक्षण करने के बाद एडीआरएम ने आरपीएफ के कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी फुटेज की गहराई से छानबीन की।