फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   admit in hospital

बेखौफ बदमाशों ने टाइनी बैंक संचालक को लूटा

Fri, 30 Jun 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जनपद में आए दिन लूट, हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने टाइनी बैंक संचालक को मारपीट कर 50 हजार रुपये व लैपटाप छीन लिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने संचालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। खबर भेजे जाने तक मानधाता और जेठवारा पुलिस घटना की सीमा को लेकर छानबीन करती रही।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी दीपेश कुमार (35) पुत्र मेहीलाल ने एसबीआई की टाइनी शाखा जेठवारा थाना क्षेत्र के होला का पुरवा में खोल रखा है। गुरुवार की शाम वह बैंक में रुपये के अलावा जरूरी कागजात व लैपटाप लेकर जेठवारा की ओर बाइक से जा रहा था। मानधाता से जेठवारा रोड पर जाते समय रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। बैग में 50 हजार रुपये ,लैपटाप समेत अन्य कीमती सामान व अभिलेख रखा था। विरोध करने पर बदमाशों ने दीपेश को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। कुछ लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वे नहीं मिले। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की टीम ने घायल दीपेश को उपचार के लिए मानधाता अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जेठवारा व मानधाता एसओ ने बताया कि वे लोग बाघराय में है। पुलिसकर्मियों को घटनास्थल की छानबीन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed