{"_id":"5daf4c988ebc3e939d46c041","slug":"adg-zone-in-pratagarh-pratapgarh-news-ald2582533121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी जेल चले जाएं या फिर प्रदेश छोड़ दें : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी जेल चले जाएं या फिर प्रदेश छोड़ दें : एडीजी
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में पीड़ितों की शिकायत सुनते अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन सुजीत पाण्डेय।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। जिले में आए अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन सुजीत पांडेय मंगलवार को फरियादियों की समस्याओं से रुबरू हुए। आठ मामलों को सुनने के बाद सीधे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का फरमान भी सुनाया। सांगीपुर व संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष को आदतों में सुधार की चेतावनी दी। जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था का हाल जाना। बोले कि अपराधी जेल में चले जाएं या फिर प्रदेश छोड़ दें। अन्यथा वह पुलिस के हाथों बच नहीं सकते।
अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने गवानी की। पुलिसकर्मियों से सलामी लेने के बाद एडीजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठकर पीड़ितों की फरियाद सुनी। उनके सामने आठ प्रकरण आए। फरियादियों की समस्या सुनने के बाद सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र से ओवरलोड ट्रकों को सुविधा शुल्क लेकर छोड़ने की बात उठी । सांगीपुर थानाध्यक्ष द्वारा जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण न करने का मामला भी सामने आया। एडीजी ने दोनों थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि अपनी आदत में सुधार लाएं। एक सवाल के जवाब में एडीजी ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास चल रहा है।
अपराधी या तो जेल चले जाएं नहीं तो प्रदेश छोड़ें। अन्यथा पुलिस के हाथों से वह बच नहीं सकेंगे। नवनिर्वाचित जूबाए के पदाधिकारियों ने एडीजी से मुलाकात की। इसके बाद एडीजी ने पुलिस लाइन के सई कॉम्पलेक्स में जिलाधिकारी, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठककर कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। बुधवार को एडीजी जेल व थाने का औचक निरीक्षण करेंगे।