फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ADG took class of Police Station

नवाबगंज पहुंचे एडीजी, लगाई क्लास

Sun, 02 Feb 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ADG took class of Police Station
ADG took class of Police Station - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा/परियावां। समाधान दिवस के दौरान अचानक एडीजी प्रयागराज थाने पहुंच गए। उनके पहुंचते ही थाने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने थाने पर रजिस्टरों के रखरखाव और पुलिस के बारे में जानकारी ली। इस दैारान उन्होंने रजिस्टर में समाधान दिवस की शिकायतें दर्ज न होने पर एसओ से सवाल किया। नवाबगंज थाने में वह करीब एक घंटे रहे। इसके बाद वह कुंडा में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जहां उन्हें सलामी दी गई।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने में समाधान दिवस के दौरान अचानक एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश पहुंच गए। उनके थाने पर पहुंचते ही हडक़ंप मच गया। वह काफी देर थाने पर मौजूद रहे। इस दौरान वह थाने फरियादियों से रूबरू हुए। फरियादियों ने बताया कि कई दिन प्रार्थनापत्र दिए हो गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस परं एडीजी ने कार्यालय से सभी रजिस्टर मंगवाए और सभी की जांच की। रजिस्टर में शिकायतों के दर्ज नहीं होने पर उन्होंने एसओ से सवाल किया। साथ ही आने वाले समय में सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

खलकापुर रेवली गांव निवासी राजपति पत्नी राममिलन ने एडीजी से बताया कि उसके घर सहित आधा दर्जन लोगेां के घरों में 29 जनवरी की शाम सेंध काटकर चोरी हुई थी। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मीरापुर की चांदनी ने बताया कि अस्थान निवासी लवकुश ने एक वर्ष पहले उससे प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों बाद वह कामकाज के सिलसिले में बाहर चला गया। इसके बाद वह फोन ही नहीं उठाता। इस पर एडीजी ने पीड़िता से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा लिखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जनवरी से अभी तक कार्यालय का रजिस्टर सत्यापन न कराने पर भी एसओ को फटकार लगाई। साथ ही हिदायत दी कि जितनी भी शिकायतें आएं वह रजिस्टर में अंकित की जाएं। इसके बाद वह कुंडा के लिए रवाना हेा गए। पहले से ही एडीजी के आने की जानकारी पर कुंडा कोतवाली में तैयारी कर ली गई थी। उनके पहुंते ही उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद रजिस्टर आदि चेक कराए गए। इसके बाद उन्होंने कुंडा की पुलिसिंग के बारे में पूछताछ की। सभी दरोगाओं से विवेचनाओं के बारे में पूछा। कुछ देर रहने के बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हेा गए। इस दौरान सीओ कुंडा राधेश्याम व कोतवाल डीपी सिंह, एसडीएम जलरंजन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed