{"_id":"5d7403238ebc3e016d630187","slug":"adg-came-in-front-for-security-pratapgarh-news-ald254285079","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने संभाली सीएम के सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने संभाली सीएम के सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
adg came in front for security
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी ने संभाली सीएम के सुरक्षा की कमान
चप्पे-चप्पे पर तैनात थे सुरक्षाकर्मी, कालोनी व कॉलेज की छतों से कर रहे थे निगरानी
सदर बाजार से राजापाल चौराहे तक बंद था वाहनों का आवागमन
प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए एडीजी सुजीत पांडेय ने कमान संभाली। वह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद मातहतों की ड्यूटी चेक करने के लिए अफसरों को बराबर दिशा निर्देश देते रहे। सीएम की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को कांशीराम कालोनी व कालेजों की छतों पर तैनात किया गया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए जिले के अलावा बाहर से आए सात एएसपी, 18 सीओ समेत करीब एक हजार पुलिसकर्मी लगाए गए थे। इसके अलावा उनकी सुरक्षा में कमांडो, एसपीजी के जवान भी मुस्तैद थे। शुक्रवार से ही एडीजी सुजीत पांडेय सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिए। शनिवार को भी एडीजी सीएम के आने के पहले पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिसकर्मी प्वाइंटों पर मौजूद हैं कि नहीं। इसके लिए सीओ लालगंज रमेशचंद्र, सीओ क्राइम को मातहतों की ड्यूटी चेक करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के निरीक्षण में लापरवाही बरत रहे पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। जीआईसी, केपी कालेज, कांशीराम कालोनी में भी पुलिसकर्मी लोगों पर नजर रखे थे। सदर बाजार से लेकर राजापाल चौराहे तक वाहनों का आवागमन सुबह से ही बंद कर दिया गया था। चार पहिया व दोपहिया वाहनों के निकलने पर भी पाबंदी थी। केपी कालेज व एसपी आवास के पास तो कोई पैदल भी नहीं जा सकता था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह सीएम के आने के पहले चक्रमण करते रहे। पुलिस लाइन हेलीपैड पर एएसपी पूर्वी व पश्चिमी ने कमान संभाल रखा था। वाहनों के रोके जाने के कारण लोग दूसरे रास्तों से निकलने को मजबूर दिखे।
बवाल की आशंका में बंद करा दी गईं दुकानें
जीआईसी के आसपास की दुकानों को पुलिसकर्मियों ने बंद करा दिया। सीएम के आने से करीब दो घंटे पहले दुकानों को बंद कराने के बाद पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर बैठ गए। इधर उधर घूम रहे लोगों को भी हटाया। दुकान खुली रहने से शरारती तत्वों के भीतर जाने की संभावना से पुलिसकर्मी भयभीत रहे।
विज्ञापन
सादी वर्दी में लगाए गए पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो जाए। इसके लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी लगाए गए थे। महिला आरक्षियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री के आने के बाद सब अलर्ट हो गए। जैसे ही सीएम पुलिस लाइन से जनसभा स्थल की ओर गए। पुलिसकर्मी आराम करने लगे। हालांकि अधिकारियों के आने पर सब अपने प्वाइंटों पर ड्यूटी करने पहुंच जाते रहे। सीएम के सकुशल वापसी के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।