{"_id":"5f6cc7848ebc3e3f86489d0a","slug":"action-will-be-taken-on-rajbhaiya-along-with-mukhtar-atiq-sunil-bharala-pratapgarh-news-ald2871582127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार, अतीक के साथ राजाभैया पर भी होगी कार्रवाई: सुनील भराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार, अतीक के साथ राजाभैया पर भी होगी कार्रवाई: सुनील भराला
विज्ञापन
Action will be taken on Rajbhaiya along with Mukhtar, Atiq: Sunil Bharala
प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला ने कहा कि प्रदेश सरकार माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए राजाभैया को भी उसी कड़ी में जोड़ दिया। बोले, राजाभैया पर भी सरकार कार्रवाई कर रही है। अब तक प्रदेश में माफिया की 266 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।
गलत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला बाबागंज, कुंडा के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने आए थे। इसके बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला को बाबागंज और कुंडा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
कुंडा में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के साथ ही राजाभैया पर भी निशाना साध दिया। मुख्तार और अतीक के साथ राजाभैया का नाम जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों से उनकी भी जांच कराई जा रही है। अगर कहीं किसी की संपत्ति पर कब्जा करने सहित गलत कार्य करने की जानकारी हुई तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद लगातार विद्युत बिल की वसूली पर उन्होंने कहा कि यह सरकारी कोष का मामला है। अगर बिजली का उपयोग किया है तो बिल देना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ व उनके साथियों पर भी कार्रवाई के लिए अधिकारियों से बात करने की बात कही। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को रोजगार देने के लिए सरकार नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। महिला श्रमिकों को रखने पर काम देने वाले को उसे घर से लाने और पहुंचाने की भी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके साथ ही कोराना से मृत मंत्री चेतन चौहान के नाम पर भी श्रमिक योजना चलाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, पवन गौतम, सतीश चौरसिया, राकेश मोदनवाल, उदयशंकर के साथ ही सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय मौजूद रहे।

कुंडा डाक बंगले में प्रेसवार्ता करते दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला।- फोटो : PRATAPGARH