फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   acid attack to women

दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता पर फेंका तेजाब

Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
acid attack to women
न्‍यूूज
मामूली विवाद में ससुरालीजनों ने विवाहिता पर जमकर कहर ढाया। जमकर पिटाई करने के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया गया। इसके बाद पति ने चाकू लेकर उसे दौड़ा लिया। विवाहिता रात में ही किसी तरह से भागकर मायके पहुंची और इलाज कराया। दोपहर बाद उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के युवराजगढ़ भदरी निवासी रमेश कुमार ने अपनी बेटी अंजू की शादी सरुआ जमेठी में की थी। बुधवार की रात में अंजू की सुसुराल में दहेज को लेकर  विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसे जमकर पीटा। इस दौरान उसके पति ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह बिलबिला उठी। तेजाब से उसका चेहरा और पेट झुलस गया। इतने से भी जी नहीं भरा तो पति ने चाकू लेकर दौड़ा लिया। इस पर वह रात में ही पैदल भागते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज हुआ। गुरुवार को दोपहर बाद उसे लेकर उसकी मां थाने पहुंची और थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


फूंक दिया पत्नी का छप्पर
कुंडा(ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव निवासी फूलकली पत्नी मुलकेश ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसका पति उसे घर में नहीं रखता। इसके कारण वह बगल में छप्पर डालकर रहती है। बुधवार की रात में मामूली बात को लेकर उसकी सास, नंद और देवर ने उसके साथ मारपीट की और उसका सामान तोड़ दिया। आरोप है कि पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने उसका छप्पर ही फूंक दिया। इससे वह परेशानी में पड़ गई है। सुबह उसकी तहरीर पर पुलिस ने उसके देवर, नंद व सास को थाने उठा  लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed