{"_id":"66eb5c0fdebaa8025e008857","slug":"accusation-on-police-student-was-kept-in-police-station-for-three-days-and-then-released-with-twenty-thousand-rupees-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-124844-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस पर आरोप, छात्र को तीन दिन थाने में बैठाया फिर बीस हजार लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस पर आरोप, छात्र को तीन दिन थाने में बैठाया फिर बीस हजार लेकर छोड़ा
Thu, 19 Sep 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
महिला से फोन पर अभद्रता करने की शिकायत पर पुलिस ने आईआईटी के छात्र को घर से उठाया। आरोप है कि तीन दिन उसे थाने में बैठाया। फिर बीस हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। आरोपी के दो फोन जब्त कर लिए, जिसे वापस करने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। छात्र के पिता ने एसपी से शिकायत की है।
लीलापुर थाना के खरगपुर निवासी अतुल कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि 14 सितंबर की रात थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह अपने हमराही देवेश, अजय व आशुतोष समेत दो अन्य के साथ जबरन उनके घर में घुस आए। बिना किसी वजह के उनके बेटे आईटीआई के छात्र साहिल को थाने उठा ले गए। घर की महिलाओं ने वजह पूछी तो उनसे अभद्रता की। फोन तोड़ दिए।
सिपाही आशुतोष व देवेश ने उनसे बेटे को छोड़ने के बदले तीस हजार रुपये मांगे। उन्होंने किसी तरह बीस हजार रुपये आशुतोष को दिलावाए तो जाकर बेटे को छोड़ा।इस बारे में लीलापुर एसओ नरेंद्र सिंह से बताया कि तमिलनाडु पुलिस की ओर से शिकायत आई थी कि यहां का एक युवक वहां की एक महिला से मोबाइल पर अभद्रता करता है। इस पर छात्र को लाया गया था। पूछताछ में जानकारी हुई कि यह हरकत उसके मौसेरे भाई की है, जो फरार है। इसके बाद छात्र को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
वर्जन
शिकायतकर्ता व आरोपी पुलिसकर्मियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की की जाएगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामसूरत सोनकर, लालगंज सीओ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइक की भिड़ंत में दो घायल
सगरा सुंदरपुर। लीलापुर थाना के तिना में ओम बूढ़ेश्वरनाथ धाम मंदिर के समीप बुधवार को दो बाइक भिड़ गईं, जिसमें बूबूपुर निवासी सुनील वर्मा व खानीपुर के गिरधारी सिंह घायल हो गए। घायलों को पुलिस उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लालगंज ले गई। यहां हालत नाजुक देख सुनील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद