फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accusation of firing on a youth playing cricket, case filed

Pratapgarh News: क्रिकेट खेल रहे युवक पर फायरिंग का आरोप, मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accusation of firing on a youth playing cricket, case filed
दिलीपपुर के गोपालपुर में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रतनमई निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि रविवार को उनका बेटा सौरभ गोपालपुर आंवले की बाग में क्रिकेट खेलने गया था। खेलने के दौरान गोपालपुर के युवकों से कहासुनी हो गई। अनीस के बेटे कैफ ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसके बाद गोपालपुर के अरसद उर्फ बबलू के बेटे ने भी फायरिंग की। अन्य लोगों ने उस पर राड से हमला कर दिया, जिससे उसका जबड़ा टूट गया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल सौरभ को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोपालपुर निवासी वकार, मुजीब, कैफ, जैद कैफ, अरसद उर्फ बबलू, शिवसत निवासी शाकिर, सिंगठी खालसा निवासी अफजल व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीपपुर थानाध्यक्ष शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट हुई है। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed