फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accountant busy in SIR, applications for certificates pending

Pratapgarh News: लेखपाल एसआईआर में व्यस्त, प्रमाणपत्रों के आवेदन लटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accountant busy in SIR, applications for certificates pending
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। व्यस्तता के चलते तहसीलों में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र निस्तारण के अधिक मामले लंबित हैं। जिले में छह हजार से अधिक आवेदनों का सत्यापन अटका है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को एक माह से तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालत यह है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच भी समय पर नहीं हो पा रही है। भूलेख से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य भी निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल राजस्व विभाग में भूमि सीमांकन, खतौनी संशोधन, नक्शा सुधार जैसे कार्य लेखपाल की रिपोर्ट के बिना संभव नहीं होते हैं। जनसेवा केंद्र संचालक रवि सोनी ने बताया कि पहले एक सप्ताह में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र जारी हो जाता था लेकिन पिछले एक माह से प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम, कानूनगो, तहसीलदार और लेखपाल समेत सभी अधिकारी और कर्मचारी एसआईआर ड्यूटी में लगे हुए हैं। सदर, रानीगंज, कुंडा, लालगंज, पट्टी तहसील में छह हजार से अधिक जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों का सत्यापन अटका है। रानीगंज के आदित्य प्रजापति ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया है लेकिन 20 दिन बाद भी प्रमाणपत्र नहीं बन सका है। शहर के अजीत नगर निवासी आलोक पुष्पाकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक माह से चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातों दिन काम कर रहे लेखपाल
यूपी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पांच तहसीलों में तकरीबन 367 लेखपाल कार्यरत हैं। डीएम के आदेश पर एसआईआर कार्य करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी पंचायती राज विभाग के कार्य और कृषि विभाग के फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लेखपालों की ड्यूटी लगा दी जाती है। जबकि यह उनके विभाग का काम है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस की ड्यूटी करनी पड़ती है। रविवार को क्षेत्र भ्रमण कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजना पड़ता है। हफ्ते के सातों दिन लेखपाल काम कर रहे हैं। इस दबाव के चलते लेखपाल अपने मूल कार्य को नहीं कर पा रहे हैं।

बोले अफसर
एसआईआर कार्य महत्वपूर्ण है, इसलिए प्राथमिकता पर किया जा रहा है। तहसीलों के कार्य भी समय-समय पर किए जा रहे हैं। किसी तरह की समस्या होने पर लोग एसडीएम से मिलकर निस्तारण करा सकते हैं। - आदित्य प्रजापति, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed