फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident six injured1

अनियंत्रित डीसीएम रोडवेज से टकराई, 6 जख्मी

Mon, 27 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 नगर कोतवाली के गोड़े गांव के पास एक अनियंत्रित डीसीएम ने साइड से रोडवेज में टक्कर मार दी। इससे चालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को प्रयाग डिपो की बस सवारी लेकर बस्ती जा रही थी। बस पर 45 यात्री सवार थे। जैसे ही बस नगर कोतवाली के गोड़े गांव के पास पहुंची कि सुलतानपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने साइड से बस में टक्कर मार दी। इससे इलाहाबाद जनपद के नवाबगंज थाना के महमदपुर निवासी बस चालक महेन्द्र (40) पुत्र भोलानाथ, गोंडा जनपद के परस छतर निवासी दुर्गश त्रिपाठी (40) पुत्र सरकार बक्स त्रिपाठी, सुलतानपुर जनपद के चौबेपुर कूडे़भर निवासी उमाशंकर पाल (38) उसका बेटा  शेषनाथ (16) पत्नी बबुला (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को रोक दिया। परिचालक रोहित मिश्र ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ समाजवादी एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed