{"_id":"58f26f674f1c1bbc4ccf6729","slug":"accident-near-jethwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के पाराहमीदपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा (45) पत्नी राजकुमारी (40) को बाइक से लेकर शनिवार को दवा दिलाने जेठवारा जा रहा था। जेठवारा के पास हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच बढ़नी निवासी रोहित कु मार (18) पुत्र राजकुमार दूसरे बाइक से उधर से गुजर रहा था। दंपति को खून से लथपथ देखकर उसे चक्कर आ गया और वह बाइक लेकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने राजेन्द्र विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी और दूसरे बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर, पृथ्वीगंज संवाददाता के अनुसार नगर कोतवाली के औवार गांव निवासी माताफेर यादव (45) अपने भतीजे चन्द्रशेखर यादव (22) के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। पृथ्वीगंज हवाई अड्डे के पास सामने से आ रही बाइक से टक्क र हो गई। इससे दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन