{"_id":"590784684f1c1bcb3a44293c","slug":"accident-near-haudeshwarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोग गंगा में डूबे, एक की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोग गंगा में डूबे, एक की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Drowned
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशान में शामिल होने के लिए गए पांच लोग नहाने के दौरान सोमवार को हौदेश्वरनाथ धाम के पास गंगा में डूबने लगे। इस दौरान चार लोगों को तो किसी तरह से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक युवक काफी देर तक पानी के अंदर रह गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार पटेहरन का टोला के अशोक गुप्ता के घर में रविवार को रामायण का पाठ था। सोमवार को उसके घर से हौदेश्वरनाथधाम में निशान चढ़ने के लिए गया था। निशान चढ़ाने के बाद कुछ लोग गंगा में नहाने के लिए चले गए। इस दौरान बीच में कुंड होने के चलते पंाच लोग उसी में फंस गए। सभी डूबने लगे। शोरशराबे पर आसपास के लोग पानी में कूदे और डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। पहले अश्वनी पटवा (17) पुत्र अवधनरायण, प्रवीण साहू (20) पुत्र रामधनी को बाहर निकाला गया। फिर प्रयास करके आकाश (17) पुत्र संजय साहू, अभिषेक (20) पुत्र रामशंकर पांडेय को भी बचा लिया गया। दोनों के पेट में काफी पानी चला गया था। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर एक युवक शांतनू (19) पुत्र संजय साहू का पता नहीं चल पा रहा था। करीब घंटे भर खोज के बाद वह मिला तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस पर परिजन उसका शव घर उठा ले गए। शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई।