{"_id":"5952a9e64f1c1b46658b4a6f","slug":"accident-near-dadoopur-mod","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक की भिड़ंत में व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-ट्रक की भिड़ंत में व्यापारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांदूपुर मोड़ के पास सोमवार रात आमने-सामने ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार शहर के एक व्यापारी की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाहाबाद में उनका इलाज चल रहा है। मृतक का शव उसके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर कोतवाली के विवेक नगर बलीपुर गुरुनानक भवन निवासी हरचंद्र सिंह उर्फ शनी (35) पुत्र स्व. सरदार औतार सिंह किराना व्यवसायी थे। सोमवार को वह अपने साथी टक्करगंज निवासी परवीन जायसवाल (38) के साथ उनकी ससुराल जौनपुर के मछली शहर गए थे। रात में परवीन की पत्नी मोनी (35) की विदाई करवाकर घर लौट रहे थे। कार परवीन चला रहे थे। रानीगंज के दांदूपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित हो गया। कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में शनी की मौके पर ही मौत हो गई। साथी और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर दंपति को इलाहाबाद रेफर कर दिया।