फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in pratapgarh

ट्रक से कुचलकर चाची, भतीजे की मौत

Sun, 28 Jun 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
accident in pratapgarh
रविवार को ट्रक से कुचलकर एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर उसके साथ रही बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में जेठ के बेटे ने भी दम तोड़ दिया। कंधई थाना क्षेत्र के दुखियापुर निवासी रीता (42) पत्नी फूलचंद्र तिवारी की बहन रेनू निवासी राजापुर सोरांव का शनिवार रात निधन हो गया था। इसकी खबर मिलने के बाद रीता की दूसरी बहन सरिता पत्नी राकेश तिवारी निवासी सरखेलपुर थाना कंधई अपने जेठ अनिल तिवारी के बेटे अनुज तिवारी उर्फ शुभम के साथ बाइक से रीता के घर पहुंची।
विज्ञापन


 इसके बाद दोनों बहनों को अनुज बाइक से लेकर सोरांव के राजापुर के लिए चल पड़ा। रानीगंज बाजार के करीब अनुज सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे रीता ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी कुचलकर मौत हो गई। आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घायल अनुज और सरिता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। लोग रोते बिलखते हुए घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद ट्रक को थाने ले गई। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अस्पताल में अनुज ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed