{"_id":"795a382446434543ef5ddcdea063f5cb","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बाइक से अमेठी जा रहा युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी राजू वर्मा (35) शनिवार को अपराह्न लगभग दो बजे बाइक से घर से अमेठी की तरफ जा रहा था। शाहबरी के पास वह जैसे ही हाईवे पर पहुंचा कि उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक समेत राजू सड़क पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। यह देख आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने तक राजू की सांसेें थम चुकी थीं। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। राजू का शव देखकर सभी दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन