{"_id":"2e8e7432876b2ed449798ce98e1d4999","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से दो युवकाें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से दो युवकाें की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को मंगलवार रात करीब नौ बजे अंतू थाना क्षेत्र के कपासी में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोग उन्हें जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया।
अमेठी जिले के भादर निवासी आकाश शर्मा उफ सोनू (23) पुत्र स्वामीनाथ मंगलवार को बाइक से पप्पू उर्फ अजय रजक (35) के साथ पहाड़पुर स्थित अपनी बहन के घर गया था। दिनभर वहां रहने के बाद रात करीब नौ बजे दोनों घर लौट रहे थे। अंतू थाना क्षेत्र के कपासी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्प्ताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।