{"_id":"582b54be4f1c1b61368ff2be","slug":"accident-in-kunda-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे जमा करने गई महिला की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे जमा करने गई महिला की हड्डी टूटी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बड़ौदा बैंक में कैश जमा करने आई एक महिला धक्कामुक्की में गिरने के कारण उसकी पसली की हड्डी टूट गई। वहीं दूसरी तरफ कुंडा के एसबीआई शाखा में भगदड़ के दौरान महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सरकार के आदेश के बावजूद मंगलवार को महिलाओं, बुजुर्गों और दिब्यांगों के लिए अलग से लाइन बैंक शाखाओं में देखने को नहीं मिली।
बिहार के सराय बबुइन निवासी प्रेमा देवी पत्नी राम प्रकाश त्रिपाठी पंचमहुआ बैंक आफ बड़ौदा में पैसा जमा करने आई थी। अलग लाइन न होने के कारण भारी भीड़ के दौरान लोगों के बीच दब गई। इससे उसकी पसली की हड्डी टूट गई। आसपास के लोगों ने उसे बाहर एक चाय की दुकान पर लेटाया। बाद में उसके परिजन आकर उसे ले गए। वहीं दूसरी तरफ स्टेट बैंक कुंडा में मनमानी के चलते मैनेजर कुछ लोगों को अंदर करके गेट बंद करवा देते हैं। इसके चलते बाहर भारी भीड़ जमा हो जाती है। जब घंटे भर बाद जब गेट खुलता है तो सुबह से लाइन लगाए लोग इसमें दौड़कर घुसने का प्रयास करने लगते हैं। इसी दौरान एक वृद्ध महिला गिर गई जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों को चोटें आईं। इस दौरान कई लोगों के जूते चप्पल भी छूट गए। हालांकि चोट खाने वाले अस्पताल न जाकर सीधे घर को लौट गए।