{"_id":"58f511cc4f1c1b1974471dfe","slug":"accident-in-dhakwa-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को टूरिस्ट बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को टूरिस्ट बस ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवसरा इलाके के ढखवा बाजार में सोमवार को ठेलिया पर सामान लेकर जा रहे किशोर को टूरिस्ट बस ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका साथी बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र झगडृ (17) गांव के समीप बाग में मवेशी चरा रहा था। उसकी दोस्ती सूरज पुत्र लालचंद से है। सूरज के घर में शादी पड़ी हुई है। सोमवार को वह ठेलिया पर सामान लादकर जा रहा था। उसे अकेले देखकर दीपक भी मदद के लिए आ गया। कुछ दूर आगे आने पर सामने से आ रही टूरिस्ट बस ने ठेलिया में टक्कर मार दी। बस से कुचलकर दीपक की मौत हो गई। जबकि सूरज बाल-बाल बच गया। मौत की खबर मिलने पर दीपक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।