{"_id":"777a4e6600e3aecb34c425eb953b0f8e","slug":"accident-hindi-news-265","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, कई यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव के पास सोमवार रात इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर ट्रक व रोडवेज बस की भिड़ंत में आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद रात भर हाईवे पर आवागमन बंद रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आवागमन बहाल करा सकी।
परिवहन निगम की इलाहाबाद डिपो की बस सवारियां लेकर सोमवार की रात इलाहाबाद से फैजाबाद जा रही थी। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर के करीब हाईवे पर सुल्तानपुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बस में सामने से टक्कर मार दी। बस-ट्रक की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि गहरी नींद में सो रहे लोग जग गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। अभिषेक तिवारी निवासी फैजाबाद, आशीष तिवारी निवासी फैजाबाद, संगमलाल निवासी सुल्तानपुर, ताहिर खान निवासी पीपरपुर समेत अन्य घायलों को कोहंड़ौर सीएचसी पहुंचाया गया। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस और ट्रक हाईवे पर ही पड़े रहे। इसके चलते छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहा। पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके चलते मंगलवार सुबह छह बजे तक हाईवे पर वाहन नहीं निकल सके। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने भंगवाचुंगी से क्रेन भेजी। तब जाकर क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को हटाया जा सका। इसके बाद वाहनों का आवागमन बहाल हो सका।