फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   AC bus from Pratapgarh to Chitrakoot and Ayodhya

प्रतापगढ़ से चित्रकूट और अयोध्या के लिए मिली एसी बस

Tue, 09 Aug 2022 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
AC bus from Pratapgarh to Chitrakoot and Ayodhya
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब प्रतापगढ़ से अयोध्या और चित्रकूट के लिए लोगों को सीधी एसी बस मिलेगी। बांदा और अयोध्या के बीच मंगलवार से संचालित की जाने वाली बसें प्रतापगढ़ बस डिपो से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से चित्रकूट के लिए सीधी बस सेवा न होने के कारण लोग को आने-जाने में दिक्कत होती थी। अयोध्या के लिए भी एसी बस नहीं थी। शासन ने मंगलवार से बांदा से अयोध्या के बीच एसी बसों के संचालन का निर्णय लिया है। स्टेशन मास्टर ओपी सोनकर ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे बस बांदा से छूटेगी। प्रयागराज होते हुए शाम चार बजे प्रतापगढ़ डिपो पहुंचेगी।
विज्ञापन

पांच मिनट के बाद बस को रवाना कर दिया जाएगा। इसी तरह दूसरी वातानुकूलित बस सुबह नौ बजे अयोध्या से चलकर 12:25 बजे प्रतापगढ़ डिपो पहुंचेगी। पांच मिनट के बाद बस चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएगी। शाम साढ़े छह बजे चित्रकूट पहुंचेगी। प्रतापगढ़ से चित्रकूट के लिए 268 और अयोध्या के लिए 128 रुपये किराया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed