{"_id":"612927878ebc3ef1634abd61","slug":"absconding-lover-couple-reached-home-tried-to-commit-suicide-by-pouring-petrol-pratapgarh-news-ald314366188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार प्रेमी युगल पहुंचे घर, पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार प्रेमी युगल पहुंचे घर, पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश
Sat, 28 Aug 2021 03:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 03:51 PM IST
सार
अंतू थाना क्षेत्र से माहभर पूर्व एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। किशोरी के पिता ने बैजलपुर के युवक उज्ज्वल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों की तलाश करती रही, लेकिन उनका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार रात उज्ज्वल अपनी प्रेमिका के साथ चाचा के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
absconding lover couple reached home, tried to commit suicide by pouring petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माह भर पहले फरार प्रेमी युगल बृहस्पतिवार रात घर लौट आए। परिवारवालों के विरोध को देखते हुए कमरे में पेट्रोल डालकर जान देने की कोशिश की। मुख्यमंत्री व डीएम से बात कराने की जिद पर अड़े प्रेमी युगल को 5 घंटे बाद अफसर समझाने में कामयाब हो सके। रात भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
अंतू थाना क्षेत्र से माहभर पूर्व एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। किशोरी के पिता ने बैजलपुर के युवक उज्ज्वल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों की तलाश करती रही, लेकिन उनका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार रात उज्ज्वल अपनी प्रेमिका के साथ चाचा के घर पहुंच गया। कमरे के भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। जानकारी के बाद परिवार के लोग आ गए और उनका विरोध करने लगे। यह देख प्रेमी युगल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
कुछ ही देर में अंतू पुलिस, सीओ सिटी अभय पांडे व एसडीएम मोहनलाल गुप्ता बैजलपुर पहुंच गए। प्रेमी युगल अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की तैयारी कर चुके थे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से बात कराने की जिद कर रहे थे। करीब 5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार अफसरों के समझाने पर दोनों कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकले। इस बीच किशोरी के पिता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि आरोपी उज्ज्वल को जेल भेज दिया गया। कोर्ट में बयान कराने के बाद किशोरी को न्यायालय के आदेश पर प्रयागराज नारी निकेतन भेज दिया गया।