{"_id":"f782b4a87c2c2e2d3a09bd0d4c6791f7","slug":"abrc-selection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका एबीआरसी चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका एबीआरसी चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिले के सत्रह ब्लाकों में तैनात होने वाले एबीआरसी का चयन करना अधिकारी भूल गए हैं। लिखित परीक्षा स्थगित होने के बाद दूसरी तिथि निश्चित नहीं होने से आवेदन करने वाले शिक्षक निराश हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से चयन अधर में लटका हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग ने एबीआरसी के 90 पद का सृजन किया है।
इसके लिए 168 शिक्षकों ने आवेदन किया है। शासन के निर्देशानुसार 30 सितंबर तक चयन की कार्रवाई पूरी होनी थी। चयन प्रक्रिया के तहत आवेदक शिक्षकों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होना था। सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में लिखित परीक्षा की तिथि घोषित हुई। मगर ऐन वक्त पर परीक्षा स्थगित करने के बाद विभागीय अधिकारी एबीआरसी का चयन करना भूल गए। इधर आवेदन करने वाले शिक्षक बीएसए और डायट कार्यालय का चक्कर लगाकर तिथि की जानकारी करते फिर रहे हैं। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि एबीआरसी चयन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है, जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।