फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   aawas vikas fail

प्रापर्टी डीलरों के खेल में आवास विकास फेल

Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
aawas vikas fail
- फोटो : Demo pic
जिले के भूमाफिया के खेल में आवास विकास परिषद फेल हो गया है। भूमाफिया सरकारी जमीन की नवैयत बदल प्लाटिंग करने के बाद ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं। वहीं आवास विकास परिषद को 34 साल बाद भी शहर के इर्द-गिर्द कालोनी बनाने के लिए जगह नहीं मिली। कालोनी बसाने के लिए जब कभी भी जमीन खरीदने की तैयारी की जाती है, उससे पहले दोगुने दाम पर भूमाफिया खरीद लेते हैं। इससे विभाग का हौसला टूट चुका है।
विज्ञापन


जिले में 1980 में आवास विकास परिषद की स्थापना तो हुई, मगर 1982 में मीराभवन चौराहे पर कालोनी बनाने के बाद विभाग के अफसरों का सारा उत्साह ही गायब हो गया। शहर ही नहीं तहसील मुख्यालयों में भी आवास विकास को पर्याप्त जमीन नहीं मिलने की वजह भूमाफिया की सक्रियता रही। शहर में बिल्डर और भूमाफिया इतने हावी हैं कि जिले के अफसर जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन की प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के  चलते जीएस लैंड की नवैयत बदलकर उसे आबादी में तब्दील कर दिया जाता है, जिस पर भारी भरकम भवन बनवा दिया जाता है। सरकारी जमीन की नवैयत बदलने में लेखपाल से लेकर अफसरों तक का रोल होता है। मगर रुपये के आगे कोई भी वास्तविकता जानने का प्रयास नहीं करता है।
विज्ञापन


शहर के दहिलामऊ इलाके में खेल के मैदान के लिए पड़ी सवा बीघे जमीन की प्लाटिंग कर बेची जा रही है। दरअसल में दहिलामऊ उत्तरी का अधिकांश भाग ग्रामीण इलाके  में आता है। ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से हो रहे इस खेल में जिला प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए हैं। यह तो महज एक उदाहरण है शिवजीपुरम, रूपापुर, देवकली, रामजीपुरम, सगरा, कादीपुर, रंजीतपुर चिलबिला, महुली, करनपुर, जोगापुर, शुकुलपुर, भंगवा, पटखौली, किशुनदासपुर में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग का खेल जोर-शोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed