प्रतापगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने पर हुआ हादसा
विजय कुमार वर्मा घर के बाहर आकर पानी में भीगने लगा। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन गंभीर रूप से घायल विजय वर्मा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंडिका ले आए।
विस्तार
बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर के नीम डबहा मे बुधवार की शाम तेज गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। विजय कुमार वर्मा घर के बाहर आकर पानी में भीगने लगा। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन गंभीर रूप से घायल विजय वर्मा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंडिका ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
आकाशीय बिजली शीशम का पेड प्रतापगढ़ पट्टी सड़क पर गिरा
बुधवार की शाम चार बजे तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली के गिरने से कंधई थाना क्षेत्र के मोलानी गांव के पास प्रतापगढ़ पट्टी सड़क पर शीशम का पेड़ गिर गया। इससे दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। प्रतापगढ़ से पट्टी की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों रोडवेज बस ट्रक तीन पहिया वाहनों को वीरमऊ पुलिस बूथ से शीतला गंज बाजार से जगदीशगढ़ होकर उडैयाडीह जगदीश गढ़ चौराहे से दीवानगंज होकर पट्टी की तरफ भेजा गया।
प्रतापगढ़ से पट्टी से आने वाले वाहनों को दीवानगंज से मंगरौरा सड़क मोलानी गांव कालूराम इंटर कॉलेज के रास्ते प्रतापगढ़ की ओर भेजा गया। चौकी दीवानगंज पुलिस ग्रामीण लकड़ी कटर मशीन मंगा कर शीशम के पेड़ को हटाने के लिए जुटे हुए थे। तार पर पेड़ गिरने से मोलानी, रुदापुर और दूलापुर सहित कई गांवों की बिजली ठप हो गई।