फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A stop will be built in Lilapur, where corporation buses will stop.

Pratapgarh News: लीलापुर में बनेगा स्टाॅप, निगम की बसों का होगा ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
A stop will be built in Lilapur, where corporation buses will stop.
लीलापुर क्षेत्र के करीब 12 से अधिक गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ और वाराणसी के साथ जिला मुख्यालय आवागमन करने वाली परिवहन निगम की बसों का ठहराव लीलापुर में होगा। परिचालक लीलापुर बस स्टॉप से टिकट भी जारी करेंगे।
विज्ञापन

एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित लीलापुर में बस स्टॉप न होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ता था। लखनऊ जाने के लिए लालगंज डिपो से बस पकड़नी पड़ती थी।
विज्ञापन

लीलापुर से सफर तय करने पर प्रतापगढ़ डिपो तक का किराया लिया जाता था। अब लीलापुर में निगम की बसों का ठहराव होगा। वहीं से यात्रियों का टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लीलापुर, साहबगंज, अजगरा रानीगंज, सगरा सुंदरपुर, हंडौर, तेजगढ़, खरगपुर, घरौरा, खड़गपुर सहित 12 से अधिक गांवों के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि लीलापुर में बस स्टॉप बनेगा तो आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed