{"_id":"610ad74c8ebc3e88c008d9e3","slug":"a-network-of-roads-will-be-laid-in-the-villages-at-a-cost-of-40-crores-pratapgarh-news-ald31259646","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, 40 करोड़ की लागत से गांवों में बनेंगी पक्की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, 40 करोड़ की लागत से गांवों में बनेंगी पक्की सड़कें
Thu, 05 Aug 2021 12:47 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:47 AM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्यों की बैठक के बाद गांवों में 40 करोड़ की लागत से कच्चे रास्तों पर पक्की सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
road
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्यों की बैठक के बाद गांवों में 40 करोड़ की लागत से कच्चे रास्तों पर पक्की सड़कों का निर्माण होगा। पंचायत चुनाव के दौरान मैदान में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं की हर मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते रहे। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों पर अब लोग विकास कार्य कराने के लिए दबाव बना रहे हैं।
शपथ ग्रहण के बाद अभी तक बोर्ड की दूूसरी बैठक नहीं हो सकी। इसलिए सदस्यों से प्रस्ताव भी नहीं मांगे जा सके। सबको शासन से मिलने वाले बजट का इंतजार था। अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। राज्य वित्त से जिला पंचायत को करीब 40 करोड़ का बजट मिला है। जिससे गांवों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
सदस्यों के प्रस्ताव पर गांव में पक्की सड़कों के साथ ही नालों का निर्माण होगा। बोर्ड की बैठक कराने के लिए जिला पंचायत में तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि बोर्ड की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। सदस्यों के प्रस्ताव पर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।