फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A memorial plaque will be installed in the village in memory of the martyrs

Pratapgarh News: शहीदों की याद में गांव में स्थापित होगी स्मारक पट्टिका

Sat, 12 Aug 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 12 Aug 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
A memorial plaque will be installed in the village in memory of the martyrs
मनरेगा से बनेगी अमृत वाटिका, 1143 ग्राम पंचायतों में तेजी से चल रही है तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। आजादी के नायकों का योगदान हर किसी की जुबां पर रहे। इसके लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों के गांव स्थित परिषदीय स्कूल परिसर में उनके बलिदान व जीवन से जुड़ी स्मृति अंकित शिलाफलकम (स्मारक पट्टिका) की स्थापना होगी। साथ ही शहीदों की याद में अमृत वाटिका की स्थापना होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नौ अगस्त से मेरी माटी-मेरा देश व 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जरिए लोगों में देश भक्ति भावना जागृत की जा रही है।



स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान को याद करने के लिए जिले के सभी 1143 ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (स्मारक पट्टिका) की स्थापना होगी। मनरेगा से बनने वाले शिलाफलकम पर गांव के वीर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अंकित करने के साथ ही स्मारक पट्टिका पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश उकेरा जाएगा। पट्टिका में बलिदानियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों का उल्लेख किया जाएगा। लाल ग्रेनाइट पत्थर पर प्रधानमंत्री का संदेश भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन



--------
शिलाफलकम पर यह होगा अंकन

शिलाफलकम पर सबसे पहले गांव की पंचायत का नाम, फिर तिथि, शहीदों को नमन करने वाला वाकया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश कि जीवन का हर पल, हर दिन, हर क्षण देश के लिए जीना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, अंकित होगा। इसके बाद शहीदों के नाम अंकित होंगे। हर गांव में शहीदों को नमन करने के लिए शिलाफलकम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





----------
अमृत वाटिका की होगी स्थापना

15 अगस्त को अमृत वाटिका की भी स्थापना होगी। मेरी माटी -मेरा देश अभियान में वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया जाएगा। अमृत वाटिका में फूल, पौधों के साथ ही फलदार पौधे भी रोपे जाएंगे।


---------
काले पत्थर पर लिखाना गलत
लाल ग्रेनाइट पत्थर की कमी होने से अधिकांश ग्राम पंचायतों में काले पत्थर पर स्मारक पट्टिका बनवाई जा रही है। जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि शासन ने लाल ग्रेनाइट पत्थर प्रयोग करने को कहा है, तो काला पत्थर क्यों प्रयोग किया जा रहा है।


-------
ग्राम पंचायतों को पत्र जारी करके कहा गया है कि वह स्मरण पट्टिका और अमृत वाटिका का निर्माण अविलंब प्रारंभ कर दें। 15 अगस्त को शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित करने के लिए गांव के लोग इसी स्थान पर एकत्रित होंगे।
इंद्रमणि त्रिपाठी, उपायुक्त , मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed