फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A day before the polling, the employees will have information about the booth.

मतदान के एक दिन पहले कर्मचारियों को बूथ की होगी जानकारी

Mon, 14 Feb 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
A day before the polling, the employees will have information about the booth.
जिले के मतदानकार्मिकों को चुनाव से एक दिन पहले बूथ की जानकारी होगी। मंगलवार से प्रारंभ होने वाले मतदानकार्मिकों के प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टियों की मुलाकात तो होगी, मगर बूथ की जानकारी नहीं होगी। जिले में 14,728 मतदानकार्मिकों प्रशिक्षण देने के लिए जीआईसी और संत अंथोनी कॉलेज में व्यापक तैयारियों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए निर्वाचनकार्मिकों को प्रशिक्षण कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है। शहर के जीआईसी और संत अंथोनी इंटर कॉलेज में होने वाले प्रशिक्षण की तैयारी की गई है। प्रत्येक कमरों में प्रोजेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी गई है। जिसको चलाने और सील करने का तरीका कर्मचारियों को बताया जाएगा। 3098 पोलिंग पार्टी में 14,728 मतदान कार्मिकों को लगाया गया है।
विज्ञापन

सुबह दस से एक बजे तक और दूसरी पाली में दो से पांच बजे तक होने वाली प्रशिक्षण में एक सामान्य और दूसरे तकनीकी मास्टर ट्रेनरों को लगाया गया है। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, व्दितीय समेत सभी को दो तरह के सामान्य निर्वाचन के साथ ईवीएम संचालन के लिए प्रशिक्षण दिए जाएंगे। वीवीपैट, बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर मॉकपोल करवा कर एक-एक कर्मचारी को जानकारी देंगे। बैलेट यूनिट से वीवीपैट व कंट्रोल यूनिट के कार्यप्रणाली की बखूबी जानकारी कराएगा। प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टियों के चारों सदस्यों की मुलाकात तो होगी, मगर बूथ की जानकारी पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के पहले मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed