फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   a child died falling in the well

कुएं में गिरकर बच्चे की मौत

Wed, 08 Apr 2020 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
a child died falling in the well
a child died falling in the well - फोटो : PRATAPGARH
महेशगंज इलाके में बुधवार को एक मासूम झांकने के चक्कर में कुएं में गिर गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों पंप से कुएं का पानी निकालने के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के सियारिया पूरे मसवन निवासी अनिल कुमार यादव का चचेरा भाई गेहूं का बोझ बांधने के लिए पुआल को पानी में भिगोने के लिए बगल स्थित कुएं में रस्सी के सहारे डाल रहा था। इस दौरान अनिल का तीन वर्षीय पुत्र यश कुमार भी कुएं पर पहुंच गया। वह कुएं में झांकने लगा। इस दौरान वह कुएं में गिर गया। यह देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर महेशगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने रस्सी के सहारे कई ग्रामीणों को कुएं में उतारा, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद कुएं में लगे टुल्लू को चलाया गया। काफी देर पानी निकलने के बाद कुएं में फिर से कांटा डाला गया। इसमें बच्चे का कपड़ा फंस गया और उसे बाहर निकाला गया। घरवाले उसे कुंडा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यश का 10 माह का छोटा भाई अंकुश है। उसकी मौत से मां नीलम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

a child died falling in the well

a child died falling in the well- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed