{"_id":"69c6f4f57a051e12d1091650","slug":"a-boy-trapped-under-the-wheel-of-an-e-rickshaw-and-dragged-for-25-metres-dies-pratapgarh-news-c-261-1-kmb1007-138758-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ई-रिक्शा के पहिये में फंसकर 25 मीटर घिसटा बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ई-रिक्शा के पहिये में फंसकर 25 मीटर घिसटा बालक, मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के गढ़वा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर सात वर्षीय बालक ई-रिक्शा के पहिये फंसकर करीब 25 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
गढ़वा गांव निवासी आशीष कुमार मजदूरी करते हैं। उनका बेटा हिमांशु एलकेजी का छात्र था। बृहस्पतिवार दोपहर वह घर से अपने चाचा के घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बालक ई-रिक्शा के पिछले पहिये में फंस गया और करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। सूचना पर परिजन उसे मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक मंगल निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि हादसे के बाद चालक फरार है। ई-रिक्शा को कब्जे में लिया गया है।