फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A 19-km mainline will be constructed up to Khandauli; this will provide relief from breakdowns.

Pratapgarh News: खंडौली तक तैयार की जाएगी 19 किमी की मेनलाइन, ब्रेकडाउन से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A 19-km mainline will be constructed up to Khandauli; this will provide relief from breakdowns.
विद्युत पावर ट्रांसमिशन 132 केवी गड़वारा से खंडौली उपकेंद्र तक 19 किमी मेनलाइन तैयार की जाएगी। इससे चिलबिला और खंडौली की मेन सप्लाई अलग-अलग हो जाएगी। इससे ब्रेकडाउन की समस्या से राहत मिलेगी। खामी को जल्द ही दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अफसरों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाई है। ढाई करोड़ रुपये के बजट से इसे तैयार किया जाएगा। अक्तूबर में मेनलाइन का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


विद्युत पावर ट्रांसमिशन 132 केवी गड़वारा से चिलबिला व खंडौली विद्युत उपकेंद्र जुड़ा हुआ है। यहां से गुजरी 33 हजार केवी की मेनलाइन दोनों उपकेंद्रों को जोड़ती है। अभी तक दोनों की मेन लाइन एक होने के कारण लोड अधिक पड़ता था। गर्मी में ब्रेकडाउन, लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या होती थी। कई बार तार टूटने की घटनाएं भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से घंटों आपूर्ति बाधित होती है। रात में समस्या से सबसे ज्यादा अखरती है। अब यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। दोनों उपकेंद्रों की मेनलाइन अलग-अलग की जाएगी। अक्तूबर में काम शुरू किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि बजट स्वीकृत हो चुका है। अगले महीने में काम शुरू किया जाएगा। मेनलाइन तैयार होने से दोनों उपकेंद्रों पर लोड कम होगा। ब्रेकडाउन की समस्या से राहत मिलेगी। बिजली व्यवस्था बेहतर होगी।

दोनों उपकेंद्र से 24 हजार घर होते हैं रोशन

खंडौली और चिलबिला उपकेंद्र से जिले के 24 हजार घर रोशन होते हैं। खंडौली उपकेंद्र से धरौली, अतरसंड, मदुरा रानीगंज, धावापुर, कोहड़ौर कस्बा सहित 30 गांवों के छह हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। चिलबिला उपकेंद्र से ओझला, फेनहा, ताला, ओझला, खभोर, पड़रीपुर, जफरापुर, मिन्नापुर, बुतौली सहित 80 गांवों को रोशन किया जाता है। इन गांवों के करीब 18 हजार उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed