{"_id":"10-53803","slug":"Pratapgarh-53803-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबागंज प्रमुख व अन्य की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबागंज प्रमुख व अन्य की तलाश में दबिश
Pratapgarh
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। सर्किल के थानों की पुलिस ने गुरुवार रात बाबागंज ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह सहित शराब के अन्य अवैध कारोबारियों की तलाश में दबिश दी। हालांकि कोई घर पर नहीं मिला। पुलिस की सक्रियता से कई अन्य कारोबारी भी अपने घरों से लापता हो गए थे।
नगर कोतवाली, रानीगंज और अंतू पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार रात छापा मारकर एक करोड़ रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद की थी। इस दौरान पुलिस ने संजय सिंह निवासी बुआवां सुजानगंज जौनपुर, राजापाल निवासी रामापुर फतनपुर, इंद्रसेन सिंह, मित्रसेन सिंह, सुशील कुमार सिंह और रवि कुमार सिंह निवासीगण किठावर थाना अंतू को गिरफ्तार किया था। बाबागंज ब्लाक प्रमुख कुंडा कोतवाली के कनावां गांव निवासी पंकज सिंह, पुरमई सुल्तानपुर महेशगंज के सुधाकर सिंह, धौरेहट सराय सुभद्रा संग्रामगढ़ के अनूप सिंह सहित मानधाता के लल्लन सिंह और अंतू के राजू सिंह को कारोबार में लिप्त बताया गया था। अवैध शराब कारोबार में नाम आने के बाद ब्लाक प्रमुख सहित अन्य लोग इस धंधे में शामिल होने से इनकार करने लगे। गुरुवार रात कुंडा सर्किल के थानों की फोर्स ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह के आवास पहुंच गई। हालांकि वह घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने महेशगंज में सुधाकर सिंह के यहां और एसओ संग्रामगढ़ अमित पांडेय ने अनूप सिंह के घर धौरेहट गांव में दबिश दी। हालांकि कोई आरोपी घर पर नहीं मिला। अवैध शराब कारोबार से जुड़े तमाम लोग अपने घरों से भाग निकले। सीओ कुंडा सुकरम पाल तोमर ने बताया कि रात में ब्लाक प्रमुख सहित कुछ लोगों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई नहीं मिला।