{"_id":"10-50492","slug":"Pratapgarh-50492-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलबिला से कालाबाजारी का 5 सौ बोरा खाद्यान्न बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलबिला से कालाबाजारी का 5 सौ बोरा खाद्यान्न बरामद
Pratapgarh
Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चिलबिला में एक बार फिर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र के साथ एसडीएम सदर अतुल कुमार की छापेमारी में एक कारोबारी के गोदाम से 5 सौ बोरा सरकारी खाद्यान्न बरामद हुआ। शनिवार को मार्केटिंग विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद तीनों गोदाम सीज कर दिया।
एफसीआई का गोदाम चिलबिला के निकट महुली में होने के कारण कई व्यापारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करते हैं। औने-पौने दाम पर सरकारी खाद्यान्न इनके गोदामाें में पहुंच जाता है। पिछले दिनों महुली के दो कारोबारियाें के गोदाम में सरकारी खाद्यान्न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार रात करीब साढे़ 10 बजे एसडीएम सदर ने चिलबिला स्थित प्रमोद उमरवैश्य के यहां छापेमारी कर दी। इस दौरान उसके तीनाें गोदाम से करीब 5 सौ बोरा खाद्यान्न पाया गया। यह खाद्यान्न सरकारी था। ऐसे में एसडीएम ने विपणन विभाग को जांच का आदेश दिया। शनिवार को विपणन विभाग के अधिकारियाें ने जांच की तो पता चला गोदाम में रखा खाद्यान्न सरकारी है। बाद तीनाें गोदाम सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।