फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कांशीराम कालोनियों में अराजकतत्वों का डेरा

कांशीराम कालोनियों में अराजकतत्वों का डेरा

Thu, 29 May 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 29 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले की अधिकांश कांशीराम कालोनियों में लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। कई ने तो अपना आवास किराए पर दे दिया है। इन्हीं अवैध आवासों में रात को अराजकतत्वाें का जमावड़ा हो रहा है। कई बार बवाल के बाद भी जिला प्रशासन कालोनियों को अवैध कब्जे से मुक्त नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में जीआईसी कालेज, जोगापुर, मुर्गीफार्म और सरोज चौराहे के पास चार कांशीराम कालोनियां हैं। कई कालोनियों में अवांछित गतिविधियाें को लेकर विवाद हुआ है। पिछले दिनों जोगापुर की कालोनी में विवाद के बाद अवैध रूप से रहने वाले तीन दर्जन लोगों को पकड़ा गया था। इसी दौरान पता चला कि कई लोगों ने अपनी कालोनी किराए पर दे दी है। बाहर जिले के तमाम लोग इनमें रह रहे हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने छानबीन कराने की बात कही, लेकिन यह दावा कोरा ही निकला। अभी पिछले सप्ताह सरोज चौराहे के पास की कालोनी की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके यहां अवांछित गतिविधि चल रही है। विरोध करने पर लोग मारपीट भी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की जरूरत ही नहीं समझी। सोमवार रात जोगापुर कालोनी में आने वाले लोग भी अवांछित गतिविधि में लिप्त बताए गए। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम कालोनियों वाले इलाकों के चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। इसे गंभीरता से देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed