फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पर्चियां नहीं बांटने वाले बीएलओ पर गिरेगी गाज

पर्चियां नहीं बांटने वाले बीएलओ पर गिरेगी गाज

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मतदान पर्चियां नहीं बांटने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। तहसीलदार सदर सौरभ शुक्ला ने गुरुवार को सभी बीएलओ को चेताया है कि घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्ची वितरित करें। प्रत्येक पर्ची में कंट्रोल रूम का नंबर अंकित होगा। मतदान से वंचित होने या किसी प्रकार की परेशानी पर कोई भी मतदाता शिकायत दर्ज करवा सकता है। गुरुवार को विश्वनाथगंज के बीएलओ को मतदाता पर्ची वितरित की गई। पर्ची में मतदान का दिन, बूथ का नाम और मतदाता की फोटो है। बीएलओ को नाम खोजने में अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अल्फावेट मतदाता सूची तैयार की गई है। बीएलओ के मतदाता पर्ची वितरित करने से प्रत्याशियों के पर्ची की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। शुक्रवार को सदर विधानसभा के बीएलओ को पर्ची बांटी जाएगी।
विज्ञापन

बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटी है या नहीं इसकी जांच का जिम्मा सेक्टर प्रभारियों को सौंपा गया है। छह मई को बूथों के निरीक्षण के समय वह गांव में मतदाताओं से मिलकर मतदाता पर्ची वितरित होने की जानकरी करेंगे। नहीं वितरित होने की दशा में कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed